ऑटो से गिरकर महिला की मौत सिर में आई थी चोट

Share it:

  • स्कूल से बच्चे की फीस जमा कर लौट रही थी महिला
  • घोरावल (सोनभद्र): गुरुवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा पुलिया के पास ऑटो से गिरकर कर महिला गंभीर रूप से घायल हुई। अचेतावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोहरथा के जमुआ टोला निवासी सावित्री (30) पत्नी महेंद्र मौर्या अपने बच्चों की फीस जमा करने के लिए गीतांजलि पब्लिक स्कूल भरौली गई थी। जहां से घर लौटते समय वह ऑटो पर सवार हुई। रास्ते में कोहरथा पुलिया के पास गिरकर अचेत हो गई। उसके सिर में चोट आई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्जरी भेज दिया। एसएचओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि ऑटो से फिसलकर सावित्री की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल में जुटे इस घटना में मृतका के स्वजन में मृतका की देवरानी संजू देवी ने बताया कि उसकी जेठानी सावित्री को अचेत अवस्था में घर छोड़ा गया। उसके नाक से खून निकल रहा था। ऑटो वाला छोड़कर वहां से निकल गया। घर के लोग सावित्री को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतका को तीन पुत्री है। वे एलकेजी चार तथा पांच में पढ़ती हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्वजन में कोहराम मच गया। महेंद्र मौर्य चेन्नई में काम करता है।