यूपी बिहार में घटनाओं में शामिल रहे दो नक्सली गिरफ्तार

Share it:

  • कोन थाना क्षेत्र में बमबारी की घटना में शामिल था छोटेलाल
  • सोनभद्र। जनपद सहित पड़ोसी राज्य बिहार में हुए नक्सली घटनाओं में वांछित चल रहे दो नक्सलियों को कोन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये दोनों हार्डकोर नक्सली कामेश्वर बैठा ग्रुप के सक्रिय सदस्य बताये जा रहे हैं। इनमें से मांची थाना क्षेत्र के बाकी गांव का निवासी नक्सली छोटेलाल 2003 में कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में हुए नक्सली वारदात में शामिल बताया जा रहा है। उस घटना में नक्सलियों ने बम से हमला किया था जिसमे कई लोग घायल हुए थे। उस पर कोन सहित बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाना में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गिरफ़्तार दूसरे नक्सली आदित्य पर भी कोन थाने में आधे दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। वह बिहार का निवासी है। दोनों ही नक्सली पिछले कई वर्षों से फ़रार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने ने आदेश जारी कर रखा था। ये गिरफ़्तारी न्यायालय के आदेश पर हुआ है। ज़मानत पर रिहा होने पर फ़रार चल रहे थे। पुलिस के पास 2003 में हुए घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों नक्सली को यूपी, बिहार की कई घटनाओं में वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया है।