क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share it:

  • पत्नी से विवाद के बाद घर से तीन दिन से था लापता
  • सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुपा चुआ के क्षेत्र पंचायत सदस्य 35 वर्षीय रूप लाल पुत्र रूप शाह का शव घर से दो किमी दूर भोला बथान के जंगल में रविवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला है।थाने के एस आई शाहिद यादव और ग्राम प्रधान राम नारायण ने बताया कि रूप लाल पत्नी से मनमुटाव के बाद तीन दिन पहले शाम को घर से गायब थे।घर वाले तब से उन्हें ढूढने की कोशिश में लगे थे।उन्हे शक था की घर से नाराज होकर वह कही रिस्तेदारी में चले गए होंगे। रविवार की सुबह चरवाहों ने पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता शव देखा तो प्रधान को सूचना दी ।प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि बीडीसी सदस्य जिस दिन गायब हुए थे उसी दिन फांसी लगा लिए थे।उनका शव सड़ने लगा था और दुर्गंध आ रही थी। मृतक के पिता रूप शाह के तहरीर पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।बताया कि उसने फांसी क्यू लगाई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।मृतक के तीन छोटे बच्चे है।