5किलो800 ग्राम गांजा के साथ एक अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार।

Share it:

    (रामसूरत गुप्ता की रिपोर्ट.. )
खलियारी। सोनभद्र जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यसबीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान मादक पदार्थों कि रोकथाम कि कड़ी में रायपुर पुलिस ने मुखबिर कि सुचना पर एक अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर को पांच किलो आठ सौ ग्राम गांजा के साथ रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि वसीम पुत्र रफीक निवासी कांशी राम कालोनी लेख पुरी गौरी शंकर मंदिर के पास थाना कोतवाली कनौज उत्तर प्रदेश। को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया है गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव रहे।।