संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने जताया ऐतराज

Share it:

  • पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद, विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

  • घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड मे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक विवाहिता की मौत हो गई। जिसमें पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। धौराकुंड गांव की रहने वाली सुनीता 25 वर्ष पत्नी धर्मेंद्र यादव की मौत हुई है। मायके पक्ष से शव को पोस्टमार्टम करवाने की सूचना पुलिस को दी गई है। जिस पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम सुनीता और उसके पति के बीच घरेलू मामलों को लेकर कुछ वाद विवाद हुआ । उस समय घर में सुनीता के सास और ससुर नहीं थे। पति भी कहीं चला गया था। सुनीता घर से बाहर आई और परिवार के अन्य लोगों से बोली कि उसने जहर जैसी कोई चीज खा लिया है और पेट में दर्द हो रहा है। उसे अचेत अवस्था में उसके ससुराल के लोगों ने घोरावल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की जानकारी सुनीता की मायके वालों को भी दी गई। वे लोग भी निजी अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर तत्काल अन्यत्र ले जाने के लिए कह दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सुनीता के पिता राम लखन यादव समेत मायका पक्ष के लोगों ने सुनीता की मौत किन कारण से हुई है, इसके लिए उन्होंने शव का पोस्टमार्टम होने के लिए पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि मन्दहा गांव की सुनीता की शादी मई 2022 मे धौराकुंड के धर्मेंद्र यादव के साथ हुई थी। सुनीता का मायका मन्दहा मे है। सुनीता को डेढ़ साल की एक लड़की है। बताया गया कि उसका पति धर्मेंद्र ट्रक चालक है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर का लग रहा है। मृतका सुनीता के पिता राम लखन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुनीता की मौत किस चीज व किन कारणों से हुई है, रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद मिली तहरीर पर कार्रवाई होगी।