दुर्घटना में घायल युवक की ट्रामा सेंटर में मौत

Share it:

  • 15 दिन पूर्व चुनार क्षेत्र में पेड़ से कार टकराने से घायल हुए थे दो युवक

  • घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कस्बा निवासी एक युवक की ट्रामा सेंटर बीएचयू में उपचार के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। वह दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार घोरावल कस्बा निवासीगण ऋतिक मोदनवाल और शुभम गुप्ता बीते 18 जून को आर्टिगा कार से वाराणसी गए थे। देर रात घोरावल के लिए वापस लौटते समय मिर्जापुर जिला के चुनार थाना अंतर्गत चचेरी मोड़ पर पहुंचे कि कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर बहुत ही जबरदस्त हुई थी। हादसे को देखकर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इस दुर्घटना में कार में सवार ऋतिक और शुभम गम्भीर रूप से घायल हो गए। ऋतिक मोदनवाल का पैर टूट गया था। उसकी आंत व लिवर में भी गंभीर चोट आई थी। उपचार के लिए उनके स्वजन उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराए। जहां उपचार चल रहा था। लगभग दो सप्ताह बीतने के बाद गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान ही ऋतिक की सांसे थम गई, मौत हो गई। मौत के बाद स्वजन मे कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों मे सबसे छोटा व अविवाहित था। मृतक के पिता कपूर चंद्र को जैसे काठ मार गया। बड़ा भाई टोनी और आकाश अपने भाई ऋतिक के शव को देखकर रोने बिलखने लगे। शुक्रवार की सुबह उसका शव घोरावल उसके घर पहुंचा। उसकी मौत के बाद घोरावल कस्बे में शोक छा गया। नगरवासियों की आंखे नम हो गई। अंतिम संस्कार के लिए स्वजन उसे वाराणसी ले गए। सेंटर में मौत